BHOOMMIKA

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -15-May-2022

मेरा ख्याल 

मेरे जीवन का है ख्याल चल,
जीवन का है खुशहाल पल।
उत्कृष्ट और श्रेष्ठ विचारों का मन,
जीवन में है हँसी-खुशी का जीवन।
ख्याल है जीवन में वास्तविकता,
मेरे जीवन की पहचान है स्पष्टता।
ख्याल मेरे जीवन की उदात्तता,
जीवन का पथ है निश्चय की दृढ़ता।
ख्याल है मेरे मन की गहराई,
जीवन से है यह सच्चाई। 
ख्याल है जीवन में विचारों की वृद्धि,
जीवन के मार्ग  में हो समृद्धि।
ख्याल मेरे जीवन का उत्साह,
जीवन की है यह राह। 
ख्याल है जीवन में सरलता,
जीवन में हो प्रीत की सफलता।
ख्याल मेरे जीवन में एकात्मकता,
भावनात्मक में आये अनुकूलता।
ख्याल है मिटाना आसक्ति,
जीवन में बढ़े आत्मविश्वास और आत्मशक्ति।
ख्याल है मन की सुन्दरता,
जीवन में अंतर्मन सजाता।
यहीं है मेरा ख्याल,
नहीं कोई जीवन में सवाल।
-भूमिका शर्मा









   23
11 Comments

Neha syed

16-May-2022 04:05 PM

Nice

Reply

Shrishti pandey

16-May-2022 10:48 AM

Nice

Reply

Punam verma

16-May-2022 10:15 AM

Nice

Reply